October 19, 2026

एनएमडीसी से बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम में प्रवेश हेतु आवेदन आंमत्रित

0
image_search_1750392717746.webp

कोण्डागांव । एनएमडीसी के नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत बालिका शिक्षा योजना अंतर्गत बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा, बीजापुर बस्तर कोण्डागांव एवं नारायणपुर की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आदिवासी (अजजा) छात्राओं को अपोलो स्कूल ऑफ नर्सिंग, हैदराबाद, किम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हैदराबाद तथा यशोदा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हैदराबाद में बीएससी नर्सिंग (04 वर्षीय) एवं जीएनएम (03 वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु न्यून्तम 17 वर्ष अधिकतम 35 वर्ष से कम उम्र की आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित गया हैं। इन पाठ्यक्रमों में कुल 200 सीटें है, जिसमें बीएससी नर्सिंग के लिए 110 व जीएनएम के लिए 90 सीटें उपलब्ध हैं। चयनित छोत्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। बीएससी नर्सिंग हेतु 12वीं विज्ञान विषयों में भौतिक, रसायन एवं बायोलॉजी में कम से कम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा संपूर्ण विषय में 45 प्रतिशत के साथ अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग में प्रवेश हेतु आवेदिकाओं का नीट 2025 की शैक्षणिक वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जीएनएम हेतु 12वीं विज्ञान विषयों में भौतिक, रसायन एवं बायोलॉजी में कम से कम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा संपूर्ण विषय में 45 प्रतिशत के साथ अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं परिवार की कुल वर्षिक आय 72 हजार से अधिक न हो, आय प्रमाण पत्र एक वर्ष से अधिक पुराना न हो। अभ्यर्थी एनएमडीसी की वेबसाइट hhttps://www.nmdc.co.in/careers  पर 28 जून 2025 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर 7044599061 एवं ईमेल आईडी nmdcnisp18@gmail.com  में ईमेल कर जनकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed