October 19, 2026

नीली बत्ती और ‘SDM’ लिखी गाड़ी से गर्भवती महिला की मौत

0
IMG-20250812-WA0043.jpg

राखी के दिन भाई को राखी बांधने जा रही थी, पति और बच्चे घायल; ग्रामीणों ने खुद वाहन पकड़कर पुलिस को सौंपा

बिलासपुर। राखी के दिन 9 अगस्त को बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से आरोपी वाहन और चालक फरार थे, लेकिन आज ग्रामीणों ने खुद गाड़ी की तलाश कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी गर्भवती पत्नी हेमलता, 7 वर्षीय बेटी मिंटी और 10 वर्षीय बेटे रिशु के साथ पत्नी के मायके सेमरताल जा रहे थे। हेमलता अपने भाइयों को राखी बांधने वाली थी, लेकिन तुर्काडीह (थाना कोनी) के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह वाहन पेंड्रा एसडीएम ऋचा चंद्राकर का सरकारी वाहन है, जिस पर नीली बत्ती और “SDM” लिखा हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा।
घटना के बाद ग्रामीणों ने खुद वाहन की खोजबीन कर उसे पकड़ लिया और थाने में सौंप दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बेटा रिशु अभी भी सिम्स अस्पताल में भर्ती है, जबकि बेटी को छुट्टी दे दी गई है। सुमित का भी इलाज जारी है।
हादसे के बाद मृतका के परिजन और ग्रामीण गुस्से में हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed