गड्ढे में भरे पानी के कारण गैस ऑटो पलटा, बड़ी दुर्घटना टली
तखतपुर। नगर के बजरंग नगर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गैस सिलेंडर लेकर आ रहा ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। सौभाग्यवश हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क की स्थिति काफी जर्जर है और गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक की मदद की और प्रशासन से सड़कों की मरम्मत की मांग की।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क सुधार कार्य नहीं किया गया, तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
