October 19, 2026

इमाम हुसैन की याद में सबील और शरबत लंगर का आयोजन

0
IMG-20250706-WA0808.jpg

मुंगेली । हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की स्मृति में स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा और शरबत लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों और क्षेत्रवासियों को शरबत वितरित किया गया, जिसे “सबील” के रूप में परोसा गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था, जहाँ एक बैनर पर लिखा था —
“कौन भूलेगा वो सजदा हुसैन का, खंजरों तले भी सर झुका ना था हुसैन का।
नस्ल-ए-हाज़िद कर्बला की खाक में कयामत तक रहेगा ज़माना हुसैन का!!”

इस अवसर पर समाज के युवाओं ने मिलकर सेवा कार्य किया और आने-जाने वालों को शरबत पिलाया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में किया गया है, ताकि समाज में भाईचारा, बलिदान और मानवता का संदेश फैलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed