तखतपुर में निःशुल्क खून जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन
तखतपुर । सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के स्थापना दिवस पर थैलेसीमिया ब्लड कैंसर एवं दुर्घटना से पीड़ितों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर निशुल्क खून जांच परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। श्री राम सदन सांस्कृतिक भवन प्रांगण तखतपुर में 13 जुलाई 2025 को दिन रविवार समय सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास और उपाध्यक्ष आकाश यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान कर हम एक ओर किसी की जान बचाते हैं वही दूसरी ओर इससे जबरदस्त आत्म संतुष्टि मिलती हैं ! कई लोग रक्तदान को लेकर भ्रांतियां के कारण रक्तदान करने से कतराते है जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते है।
समिति के सचिव मनोज कश्यप और कोषाध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि समिति द्वारा विगत ग्यारह वर्षों से समय समय पर अलग अलग स्थानों पर सिकलिन, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए रक्तदान एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तो आइये हम सब मिलकर जरूरतमन्द मरीजों के लिए रक्तदान करें आपकी एक रक्तदान करने से कई लोगों को ज़िंदगी बचती है! कई लोगों का चिराग बुझने से बच जाता है अपने लिए उन जरुरतमंद लोगों के लिए रक्तदान अवश्य करें। शिविर को सफल बनाने के लिए सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के संचालकगण पप्पू साहू,देव यादव, कैलाश धुरी, दुष्यंत साहू,ओमप्रकाश जायसवाल, आकाश ठाकुर, प्रभात श्रीवास, मनोज जायसवाल,शत्रुहन श्रीवास, सचिन भवानी, रवि साहू,शिवम शर्मा, रमेश साहू, अभय पांडेय, शिव दास मानिकपुरी, अशोक ठाकुर, दुर्गेश साहू, वेदप्रकाश साहू, चंद्रशेखर श्रीवास, दीपक श्रीवास,सूरज ठाकुर, रोशन नेताम, कुशाल सोनकर सम्राट ठाकुर, आदि ने रक्तदान करने के लिए युवाओं से अपील किया है ताकि शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
