October 19, 2026

रायपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई — अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

0
IMG-20250622-WA06721.jpg

• रेलवे स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया तस्कर, उड़ीसा से ला रहा था गांजा

रायपुर । जीआरपी रायपुर ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 10 किलो 560 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत करीब 2 लाख 11 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

जीआरपी थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान आदित्य जाटव (उम्र 26 वर्ष) निवासी शंकरपुर, थाना बहोड़ापुर, जिला ग्वालियर (म.प्र.) के रूप में हुई है।

रेल पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक एस.एन. अख्तर के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दिनांक 21 जून 2025 को रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफॉर्म क्रमांक-7 के बिलासपुर छोर पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से 10 पैकेट गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा उड़ीसा के नुवापाड़ा से खरीदकर ग्वालियर ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed