मुंगेली जिला स्तरीय सीनियर शतरंज स्पर्धा संपन्न। पुरुष वर्ग में अंशुल शर्मा और महिला वर्ग में सौम्या सिंह राजपूत बनीं विजेता
मुंगेली । जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर शतरंज स्पर्धा का आयोजन 15 जून रविवार को प्रेस क्लब भवन, मुंगेली में किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 46 एवं महिला वर्ग से 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 62 प्रतिभागियों ने दिमागी दांव-पेंच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में अंशुल शर्मा ने 5.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अजय बघेल 5 अंकों के साथ उपविजेता रहे। महिला वर्ग में सौम्या सिंह राजपूत ने 4 अंकों के साथ जीत दर्ज की, वहीं संजीवनी कुर्रे 3.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला प्रवक्ता योगेश शर्मा, शतरंज संघ उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, चेयरमैन विजय वर्मा एवं संघ अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ मनोज कुमार साहू तथा आर्बिटर हिमेश जोशी व राहुल रात्रे ने संचालन किया। महिला वर्ग की स्पर्धा 4 राउंड तथा पुरुष वर्ग की स्पर्धा 6 राउंड में संपन्न हुई।
महिला वर्ग परिणाम (शीर्ष 10): सौम्या सिंह राजपूत – 4 अंक,संजीवनी कुर्रे – 3.5 अंक,लक्ष्मी साहू – 3 अंक,उर्वी गुप्ता – 3 अंक,अंकिता घृतलहरे – 2.5 अंक,काव्या सिंह कुर्रे – 2.5 अंक,जिज्ञासा बंजारे – 2 अंक,सौम्या राजपूत – 2 अंक,आभाश्री साहू – 2 अंक,प्रियंका राठौर – 2 अंक
पुरुष वर्ग परिणाम (शीर्ष 10): अंशुल शर्मा – 5.5 अंक,अजय कुमार बघेल – 5 अंक,ईशान पटेल – 5 अंक,अमृतेश उपाध्याय – 5 अंक,प्रवीण कश्यप – 5 अंक,राजेश पाटले – 4 अंक,सोमेश सिंह राजपूत – 4 अंक,अक्षर देवांगन – 4 अंक,यश शर्मा – 4 अंक,प्रांजल कश्यप – 4 अंक
सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र, जबकि अन्य प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 3 से 6 जुलाई को भिलाई में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज स्पर्धा में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि योगेश शर्मा ने जिले में शतरंज प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भविष्य में प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पांडेय ने किया। स्पर्धा की सफलता पर युगल किशोर राजपूत, सूर्यकांत शर्मा, कामता सिंह कुर्रे व मुकेश सिंह ने शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के पालकों राजेश्वर सिंह ठाकुर, आनंद केशरवानी, कामता सिंह कुर्रे व विक्रम देवांगन ने नगर में शतरंज गतिविधियों को निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। समापन पर विजय वर्मा ने प्रेस क्लब का आभार जताया जिनकी पहल पर प्रतियोगिता हेतु स्थान उपलब्ध हो सका।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
