October 19, 2026

“करो योग, रहो निरोग”— भाजपा ग्रामीण मंडल ने चारभाठा में किया योग कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG_20250623_102445_424.jpg

मुंगेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत चारभाठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “करो योग, रहो निरोग” की भावना को आत्मसात करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, महामंत्री नितेश भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक चंद्रहास गोस्वामी, पूर्व सरपंच गोलू पाण्डेय, डॉ. सुरेश राजपूत, दानी सिंह राजपूत, ताराचंद जांगड़े, विद्यालय प्राचार्य नोहर प्रसाद साहू, ऋषि राजपूत, पोषण आचार्य, रोशन चेलक तथा बड़ी संख्या में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। योग अभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, साथ ही योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय महामंत्री चंद्रहास गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed