October 19, 2026

हर्ष का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए, जिले का नाम किया रोशन

0
IMG_20250623_102551_699.jpg



मुंगेली। जिले के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी हर्ष शर्मा ने महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन संघ महासमुंद द्वारा किया गया था, जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। हर्ष ने प्रतियोगिता के दौरान लगातार पांच मुकाबले जीतकर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया बल्कि फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कड़े संघर्ष में हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि अगले माह सूरजपुर जिले में आयोजित की जाएगी। हर्ष के चयन की खबर मिलते ही मुंगेली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने हर्ष को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके चयन पर कोच विनोदी गोयल, खेल प्रशिक्षक उमेश केशरवानी, साथी खिलाड़ी सूजल तंबोली, हर्ष गोस्वामी, हर्ष बंजारे, नीरव लूनिया, सोनची जैन आदि ने हर्ष का स्वागत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि ऐसे होनहार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम चमका सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed