October 19, 2026

पचपेड़ी में अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा
21 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपिया गिरफ्तार

0
IMG-20250623-WA0033.jpg

पचपेड़ी। जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में पचपेड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 21 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा तथा प्रहार अभियान” के तहत की गई।

थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पतईडीह निवासी राजकुमारी केवट (उम्र 50 वर्ष) के घर पर दबिश दी, जहां से 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 149/2025 पंजीबद्ध कर 22 जून को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

🔸 नाम आरोपिया:
राजकुमारी केवट, पति स्व. कुंवर सिंह केवट
निवासी – पतईडीह, थाना पचपेड़ी

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहल्ले का मार्गदर्शन रहा। टीम में प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे, आरक्षक रेड्डी व महिला आरक्षक यशोदा की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed