ग्राम खांडा में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ सीपत पुलिस का जोरदार छापा ।1040 लीटर कच्ची शराब और 32 पाव देशी शराब के साथ 08 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर | सीपत थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम खांडा में दबिश देकर 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 32 पाव देशी प्लेन शराब जप्त की है। इस कार्रवाई में 3 लाख 12 हजार रुपए की शराब जब्त की गई, जबकि 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खांडा के विभिन्न मोहल्लों में कच्ची महुआ शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन व एएसपी ग्रामीण अर्चना झा के नेतृत्व में सीपत टीआई गोपाल सतपथी के मार्गदर्शन में 7 टीमों का गठन किया गया।
टीमें सफाईकर्मी के वेश में गांव पहुंची और घेराबंदी कर एक साथ रेड की। कार्यवाही के दौरान आरोपीगण को रंगे हाथ पकड़ा गया।
🔻 जप्त शराब का ब्यौरा:
मीना बाई सिदार – 150 लीटर
चांदनी सिदार – 105 लीटर
परदेशी सिदार – 175 लीटर
सुकृता गोड़ – 180 लीटर
वेद लाल गोड़ – 145 लीटर
रेशम बाई – 155 लीटर
बेदमति गोड़ – 130 लीटर
उत्तम भोई – 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब
कुल जप्ती:
1040 लीटर कच्ची महुआ शराब
5.760 लीटर देशी प्लेन शराब
कुल मूल्य – ₹3,14,560
आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 34(1)(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्ती में शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, बर्तन भी शामिल हैं।
🔸 गिरफ्तार आरोपी:
1. मीना बाई सिदार
2. चांदनी सिदार
3. परदेशी सिदार
4. सुकृता गोड़
5. वेद लाल गोड़
6. रेशम बाई
7. बेदमति गोड़
8. उत्तम भोई
कार्रवाई में सक्रिय योगदान:
निरीक्षक गोपाल सतपथी, स.उ.नि. सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेन्द्र यादव, शिव सिंह बक्साल, जयपाल बंजारे, प्रफुल्ल सिंह सहित रक्षित केंद्र और महिला टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आने वाले समय में एक सख्त संदेश बनकर उभरी है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
