October 19, 2026

वनवासी रोजगार और प्रकृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल”हर घर एक फलदार पौधा” अभियान शुरू, फल आने पर मिलेगा 1100 रुपए का इनाम

0
IMG-20250615-WA0719.jpg

मुंगेली । अचानकमार अभयारण्य क्षेत्र में निवासरत वनवासी परिवारों को रोजगार से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अ स्माल स्टेप फाउंडेशन ने नई पहल की है। संस्था द्वारा “हर घर एक फलदार पौधा” अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का उद्देश्य है कि हर घर में एक फलदार पौधा लगाया जाए और जब उसमें फल आने लगे, तो उस परिवार को ₹1100 का पुरस्कार दिया जाएगा।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल न सिर्फ हरियाली बढ़ाएगी बल्कि स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर भी बनाएगी। संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर एक पौधे की जिम्मेदारी लें और इसे एक बड़े जनआंदोलन में बदलें।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और साथ ही भविष्य में आय का भी साधन बनेगा। संस्था ने ग्रामीणों को पौधे उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी देखरेख में तकनीकी सहयोग देने का भी भरोसा दिया है।

अभियान से जुड़ने वालों को प्रेरित करते हुए संस्था ने संदेश दिया— “एक पौधा, एक भविष्य – चलिए हरियाली और आत्मनिर्भरता की ओर मिलकर कदम बढ़ाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed