October 20, 2026

नशे में धुत पुलिस आरक्षक सस्पेंड, मुंगेली SP ने दिए विभागीय जांच के आदेश

0
image_search_1750046324039.webp

मुंगेली । थाना लोरमी में पदस्थ आरक्षक रोशन पहाड़ी को ड्यूटी के दौरान नशे में बेसुध पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई।

आरक्षक की यह हरकत तहसील शराब भट्टी के पास ड्यूटी के समय सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने इसे अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए निलंबन के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए।

SP पटेल ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed