स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भण्डाफोड़ करते हुये थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालकों सहित तीन ग्राहकों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्रीमति पद्मश्री तंवर ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस मामले का खुलासा करते हुये बताया जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देशानुसार गत दिवस 14 जून को सूर्या मॉल स्थित स्पों सेंटरों में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध रूप से देह व्यापार कराये जाने के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर टीम बनाकर व प्वॉइंटर भेजकर रेड कार्यवाही करते हुये सूर्या मॉल स्थित कुल आठ स्पॉ सेंटरों में दबिश देकर चेकिंग कार्यवाही की गई। मौके पर ब्लू एलीजा स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमती अहिल्या सागरवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी सिकोला भांठा दुर्ग थाना मोहननगर एवं सेंस स्पा सेंटर की संचालिका पूजा सुधु उम्र 32 वर्ष निवासी पावर हाउस छावनी के स्पा सेन्टर को चेक किया गया। आपत्तिजनक वस्तु , पाँच नग रजिस्टर , दो हजार रूपये तथा स्या सेंटर के रूम में ग्राहक योगेश कुमार देवागन , संतोष कुमार देवांगन , कमलेश देवांगन मिले। जिनके पास भी आपत्तिजनक वस्तु एवं विभिन्न कम्पनी के तीन नग मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपीगण श्रीमती अहिल्या सागरवंशी , श्रीमती पुजा सुधु , योगेश कुमार देवांगन , संतोष देवांगन और कमलेश देवागन के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3 , 4 , 5 ,7 साथ ही एलोरा स्पा में आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त होने पर संचालिका के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के निर्देशन में हुआ , जिसमें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक , उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंग संधु , सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा , आरक्षक तुषार छेदैया, जी. लक्ष्मीनारायण , संतोष निर्मलकर , सविन्दर सिंग का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण –
योगेश कुमार देवागन उम्र 39 वर्ष निवासी – नवागांव , जिला – धमतरी , संतोष कुमार देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी – फिमेशवर , जिला – गरियाबंद , कमलेश देवांगन उम्र 35 वर्ष निवासी – राजिम , जिला – गरियाबंद , अहिल्या सागरवंशी 36 वर्ष निवासी – सिकोला भांठा दुर्ग और पूजा सुधु 32 वर्ष निवासी – छावनी , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
