October 19, 2026

दुर्ग आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, दंपती फंदे पर लटके मिले

0
01-55.jpg

थाना मोहन नगर क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार घर के भीतर गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष) फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए। वहीं उनकी पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) और पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) कमरे में मृत अवस्था में मिले।


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की गई।


प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस नोट की सत्यता एवं उसमें लिखी बातों की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। चारों मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed