October 19, 2026

तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा और ईडी का फूंका पुतला, विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

0
IMG-20250614-WA0629.jpg


मुंगेली। भाजपा सरकार और ईडी की कथित तानाशाही कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला फूंका।

वक्ताओं ने सुकमा स्थित राजीव भवन को ईडी द्वारा अटैच किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया और इसे निंदनीय कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार और ईडी की मनमानी नहीं रुकी तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

प्रदर्शन के बाद अहमदाबाद विमान हादसे में मृत यात्रियों की याद में श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान संजीत बनर्जी, रोहित शुक्ला, आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, दिलीप बंजारा, जित्तू श्रीवास्तव, आरिफ खोखर, अभिलाष सिंह, सूरज यादव, याकूब अली, दुर्गा यादव, जलेश यादव, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, विष्णु खांडे, अजय यादव, नवनीत शुक्ला, नानू ठाकुर, मुकेश समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed