October 19, 2026

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी से मुंगेली चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट।

0
IMG-20250614-WA0834.jpg

मुंगेली |मुंगेली चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र कोटड़िया, कोमल शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान जिले के व्यापारिक वातावरण, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं व समाधान के लिए चेंबर की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने श्री थोरानी को 30 जून को मुंगेली आगमन हेतु आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि चेंबर व्यापारियों के हित में सदैव तत्पर रहेगा और संगठन की उपस्थिति जिले में और अधिक सक्रिय रूप से दर्ज कराई जाएगी।

व्यापारी वर्ग में इस मुलाकात को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed