October 19, 2026

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने पर भड़के भूपेश बघेल — बोले, “यह छत्तीसगढ़ियों का अपमान है”

0
Screenshot_20251026_154630.jpg

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ा जाना प्रदेश की जनता का अपमान है।

बघेल ने अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा —  “छत्तीसगढ़ की स्थापना की रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ दी गई। यह हर एक छत्तीसगढ़िया के सम्मान पर चोट है। जनता बेहद ग़ुस्से में है, यह कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि —  “कहीं यह वही सोच तो नहीं, जो शासन-प्रशासन के कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों को हटाने में लगी हुई भाजपा सरकार की करतूत हो?”

उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता के आक्रोश को अनदेखा किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
बघेल ने अपने पोस्ट का अंत “छत्तीसगढ़ महतारी की जय! बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के” नारे के साथ किया।

https://www.facebook.com/share/p/1EkAgTEzbX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed