छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने पर भड़के भूपेश बघेल — बोले, “यह छत्तीसगढ़ियों का अपमान है”
रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ा जाना प्रदेश की जनता का अपमान है।
बघेल ने अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा — “छत्तीसगढ़ की स्थापना की रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ दी गई। यह हर एक छत्तीसगढ़िया के सम्मान पर चोट है। जनता बेहद ग़ुस्से में है, यह कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि — “कहीं यह वही सोच तो नहीं, जो शासन-प्रशासन के कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों को हटाने में लगी हुई भाजपा सरकार की करतूत हो?”
उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता के आक्रोश को अनदेखा किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
बघेल ने अपने पोस्ट का अंत “छत्तीसगढ़ महतारी की जय! बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के” नारे के साथ किया।
https://www.facebook.com/share/p/1EkAgTEzbX

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
