October 19, 2026

मोहल्ले वासियों ने श्रमदान कर नाली की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

0
50ed3e556aac46489538c8d051507428.jpg

मुंगेली । ग्राम पंचायत निरजाम के नीलचरण साहू के से लेकर पंचायत भवन तक कच्चा-पक्का नाली हैं। जिसका साफ-सफाई नहीं होने के कारण पानी का बहाव बंद हो गया था। जिससे रास्ते में गंदा पानी का जमाव होने लगा। पानी भरने की खबर ग्राम पंचायत निरजाम सरपंच जितेंद्र साहू एवं उपसरपंच प्रतिनिधि उग्रराज साहू को मोहल्ले वासियों द्वारा दिया गया। सप्ताह बिताने के बाद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई हेतु किसी प्रकार प्रतिक्रिया नहीं होने पर  मोहल्ले के युवाओं द्वारा सुबह से ही श्रमदान कर नाली की सफाई किया जिससे गंदा पानी का जमाव खत्म हुआ। युवाओ ने कहा सरपंच , उपसरपंच को अवगत कराये लेकिन ध्यान नहीं दिया। ज्यादा दिनों तक गंदा पानी जमाव होने पर बीमारी फैलने डर रहता है और इसी मार्ग से छोटे छोटे बच्चों एवं किसान भाइयों का आना जाना होता हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने एक दिवसीय श्रम दान कर अपने मोहल्ले को साफ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed