प्रधानमंत्री मोदी के 127वें मन की बात का मुंगेली के भाजपा पदाधिकारियाें ने किया सामूहिक श्रवण
मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी के नेतृत्व में रामगढ़ स्थित महेश यादव के निवास स्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली।
मन की बात की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच गहरे संबंध और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पर्व को देखने और समझने का प्रयास करें, यह भारतीय समाज की अद्भुत एकता का उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए देशवासियों से 31 अक्टूबर को आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का योगदान आधुनिक भारत की एकता और अखंडता में सदैव प्रेरक रहेगा। सरदार पटेल ने लोकतंत्र की मजबूत न्यू रखी। रन फॉर यूनिटी में आप सबको लेकर शामिल हो, यह उस महान विभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर से इस राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की शक्ति देता है।” इसके अलावा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते जनआंदोलन के उदाहरण साझा करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलते रहना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहे ‘गार्बेज कैफे’ की विशेष सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका प्रसाद जायसवाल, भागीरती यादव, चमरू साहू, मन्नू लाल श्रीवास्तव, महावीर सिंह, शैलेन्द्र यादव, महेश यादव, रामशरण यादव,असलम खान एवं अन्य
कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
