October 19, 2026

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्यवाही — जुआ खेलते 14 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹2.17 लाख नगद जब्त

0
IMG-20251026-WA0010.jpg

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए जीनस पैलेस, महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एक कमरे में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रथम तल के रूम नंबर 01 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, जहां 14 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल ₹2,17,000/- नगद राशि बरामद की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पकड़े गए आरोपी इस प्रकार हैं:
प्रशांत मुर्ती, नैन साहू, नरेंद्र रात्रे, जाकीर खान, मुन्ना श्रीवास, पवन पाण्डेय, कैलाश देवांगन, संतोष, बउवा देवांगन, बल्लू पटेल, क्रेगी मार्टीन, देवांश डोरा, विवेक मिश्रा और विशाल कुमार — सभी निवासी बिलासपुर।

पुलिस द्वारा मौके से जुआ सामग्री सहित नगद जब्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रयासों को बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed