October 19, 2026

कोटा पुलिस की कार्रवाई: तेज रफ्तार, मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर ₹16 हजार का चालान

0
IMG-20250826-WA1154.jpg

बिलासपुर । तीज त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा थाना पुलिस लगातार सघन जांच और पेट्रोलिंग कर रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।

थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तेज एवं लापरवाह गति से वाहन चलाने वाले, मॉडिफाइड साइलेंसर (तेज आवाज़ वाले एग्जॉस्ट) लगाने वाले, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और बिना नंबर प्लेट वाले कुल 04 वाहन चालकों को मौके पर रोका गया। इनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹16,000 का चालान काटा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान सड़क पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।

पुलिस की अपील
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed