October 20, 2026

ग्राम करमा में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान : सियान चेतना व यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20250709-WA0665.jpg

➡ SSP रजनेश सिंह ने कहा – “सपने वो हैं जो नींद में भी सोने न दें”
➡ बीट प्रणाली की पारदर्शिता पर दी शाबाशी
➡ सियानों को किया सम्मान, स्कूली बच्चों को वितरित की कॉपी-पेन और हेलमेट

बिलासपुर । बिलासपुर ज़िले के सीपत थाना अंतर्गत ग्राम करमा में मंगलवार को पुलिस विभाग द्वारा “एक युद्ध नशे के विरुद्ध, सियान चेतना एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। इसके पश्चात ग्राम करमा के जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में SSP रजनेश सिंह ने नशा मुक्ति और यातायात नियमों पर विस्तार से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि,

> “जीवन में अगर कुछ बड़ा करना है तो एकलव्य की तरह लक्ष्य तय करें और उस पर केंद्रित रहें। बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरा तंत्र सक्रिय है।”



कार्यक्रम में “हमर सियान, हमर धरोहर” के तहत वरिष्ठ नागरिकों और पंचों को हेलमेट वितरित किए गए। वहीं पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के सहयोग से 170 स्कूली बच्चों को कॉपी-पेन दिए गए।

ग्राम पंचायत के सरपंच नंदकुमार साहू ने सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम करमा को नशामुक्त बनाने के लिए महिला समूहों को भी जागरूक किया जाएगा।

SSP रजनेश सिंह ने बीट प्रणाली के अंतर्गत सउनि सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक शैलेंद्र कुर्रे व महिला आरक्षक ज्योति जगत को सम्मानित कर पारदर्शी पुलिसिंग की सराहना की।

बताया गया कि जिले में अब तक नशे के कारोबारियों की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति ज़ब्त की गई है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य आलोक पांडेय ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारी व फाउंडेशन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed