“बिलासपुर में यातायात बाधा बनने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई – व्हील लॉक और लिफ्टिंग जारी”
बिलासपुर | शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में यह कार्रवाई लगातार जारी है।
मुख्य बिंदु:
🔹 शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में अनाधिकृत पार्किंग पर लगाई जा रही व्हील लॉक
🔹 कार और बाइक लिफ्टर के माध्यम से वाहनों को उठाकर मुख्यालय लाया जा रहा
🔹 जागरूकता के साथ कड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त रुख
🔹 देवकीनंदन चौक से शनिचरी तक चला सघन अभियान
यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों द्वारा नो पार्किंग जोन में वाहनों को बेतरतीब खड़ा करना आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए समस्या बनता जा रहा था। इससे न सिर्फ जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था।
आज चले विशेष अभियान में पैदल पेट्रोलिंग कर कई इलाकों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक व लिफ्टिंग की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण:
एएसपी यातायात – रामगोपाल करियारे
डीएसपी – शिव चरण सिंह परिहार
टीआई – सईद अख्तर, नवीन देवांगन
एएसआई – धनेश साहू, अभय खलखो
स्टाफ – प्र.आर. राजेन्द्र मिश्रा, आर. डी. साहू, राकेश सिंह, संदीप अनंत, शेखर सिंह एवं अन्य।
यातायात पुलिस की अपील:
सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, सड़क संकेतों का ध्यान रखें और किसी भी हाल में अनाधिकृत पार्किंग से बचें। नियमों का पालन करके हम सभी मिलकर शहर में सुरक्षित, सरल और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बना सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
