October 20, 2026

“सीपत के ग्राम करमा में नशा मुक्ति व यातायात जागरूकता अभियान, SSP रजनेश सिंह ने सियान को बताया ‘हमर धरोहर'”

0
IMG-20250708-WA0657.jpg



बिलासपुर |बिलासपुर पुलिस द्वारा दिनांक 08 जुलाई 2025 को थाना सीपत अंतर्गत ग्राम करमा में एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक युद्ध नशे के विरुद्ध”, “हमर सियान हमर धरोहर”, और “यातायात जागरूकता अभियान” के अंतर्गत आयोजित इस मंच पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा –

> “सपने वो हैं जो नींद में भी सोने न दें। यदि कुछ बड़ा करना है तो एकलव्य की तरह लक्ष्य साधो और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ो।”



उन्होंने सियान लोगों को समाज की धरोहर बताते हुए सम्मानित किया और 170 स्कूली बच्चों को पेन-कॉपी वितरित किया। साथ ही, हेलमेट वितरण कर यातायात जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, एवं ‘पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन’ की पायल लाट व चंचल सलूजा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

ग्राम करमा के सरपंच नंदकुमार साहू ने थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की नशा विरोधी पहल की सराहना करते हुए गांव में महिला संगठनों के माध्यम से नशा विरोधी अभियान चलाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बीट प्रणाली के अंतर्गत बीट प्रभारी सउनि सहेत्तर कुर्रे, बीट आरक्षक शैलेंद्र कुर्रे और महिला आरक्षक ज्योति जगत के कार्यों की प्रशंसा की गई। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर गांव में बीट आरक्षक व प्रभारी के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जा रहे हैं।

SSP रजनेश सिंह ने कहा कि जिले में अब तक 7 करोड़ रुपये से अधिक की नशा कारोबारियों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नशा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य आलोक पांडेय ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

संदेश: समाज को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए सामूहिक जागरूकता जरूरी है। ‘हमर सियान हमर धरोहर’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प पुलिस विभाग द्वारा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed