October 20, 2026

कोरी डेम में हुड़दंग करने वालों पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

0
IMG-20250728-WA0003.jpg

कोटा | बिलासपुर जिले के पर्यटन स्थल कोरी डेम, कोटा में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और वाहन से स्टंट करने वालों के खिलाफ कोटा थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की है। यह कार्यवाही “चेतना – नशा विरुद्ध प्रहार अभियान” के तहत की गई।

बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस सतर्क : बरसात के कारण नदी-नालों में जल स्तर में भारी वृद्धि को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने जिलेभर के थानों को सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में 27 जुलाई 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा द्वारा यह कार्यवाही की गई।

डेम पर शराब, स्टंट और लापरवाही पर पुलिस का प्रहार : पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरी डेम क्षेत्र में कुछ युवक शराब पीकर मोटरसाइकिल से स्टंट कर रहे हैं और अन्य पर्यटकों को परेशान कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस ने 16 युवकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की।

मुनादी कर लोगों को किया सतर्क : इसके साथ ही पुलिस ने लाउडस्पीकर से आसपास के गांवों में मुनादी कराकर कोरी डेम घूमने आने वाले परिवारों को नदी के तेज बहाव में न जाने की अपील की और बच्चों को पानी से दूर रखने, शराब सेवन से बचने, तथा सुरक्षित पिकनिक मनाने की हिदायत दी।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान: इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक मीना ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, शिव कुमार साहू, चंद्र प्रकाश पांडेय एवं थाना कोटा के समस्त स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

प्रशासन की अपील:  “पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed