October 20, 2026

झपटमारी के 9 माह पुराने मामले में सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250728-WA0793.jpg

बिलासपुर | सरकंडा थाना क्षेत्र में नौ महीने पहले घटित एक झपटमारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को धर दबोचते हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले का विवरण:

दिनांक 04 नवंबर 2024 को प्रार्थी मनीष यादव, निवासी नयापारा सिरगिट्टी, ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह यूनिटी स्मॉल फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और कस्टमर का लोन फॉर्म भरने बहतराई जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे, नाग-नागिन तालाब के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे रोका और उसकी जेब से ₹8000 की कीमत का विवो मोबाइल (जिसमें सिम नंबर 7974411800 था) छीनकर फरार हो गए।

थाना सरकंडा द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 1406/2024 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान:

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें दो युवक स्कूटी पर तेज़ी से प्रगति विहार की ओर भागते नजर आए। फुटेज और हुलिए के आधार पर तलाशी की गई तो संदिग्धों की पहचान विजय बैरागी और कपिल उर्फ गोल्डी खांडे के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार मिले। लगातार निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर 28 जुलाई 2025 को पुलिस को खबर मिली कि दोनों आरोपी अपोलो चौक के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं।

तुरंत कार्रवाई, आरोपियों को हिरासत में लिया गया:

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अपोलो चौक पर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, और आरोपियों के पास से छिना गया विवो मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. कपिल उर्फ गोल्डी खांडे (22 वर्ष)
📍 पता: सब्जी मंडी, मस्ताना मंदिर के सामने, चांटीडीह, थाना सरकंडा
2. विजय बैरागी (24 वर्ष)
📍 पता: अटल आवास, प्रगति विहार, बहतराई, थाना सरकंडा

जेल भेजे गए दोनों आरोपी:

मोबाइल बरामदगी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पांडेय, जांच दल और साइबर सेल की भूमिका अहम रही।

पुलिस की अपील:  “जनता किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। समाज में अपराध के विरुद्ध एकजुट होकर सहयोग करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed