October 20, 2026

“ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपी पकड़े, ताश व नगदी जब्त”

0
IMG-20250708-WA0692.jpg

बिलासपुर | बिल्हा थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ग्राम खपरी मंदिर चौक में सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का जुआ खेलते 7 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा।

मौके से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी व ₹1710 नगद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 289/2025 में मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रामायण केवट (50)
2. बलदाउ केवट (50)
3. जोईधा केवट (36)
4. ज्वाला पटेल (30)
5. तिल्ला उर्फ चक्रधारी पटेल (19)
6. बहोरिक यादव (31)
7. अश्वनी निषाद (40)
(सभी निवासी – खपरी, थाना बिल्हा)



पुलिस कार्रवाई का विवरण: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश साहू, प्र.आर. 1412, आरक्षक 1390, 1210, 1431 का विशेष योगदान रहा।

पुलिस का सख्त संदेश: जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed