October 19, 2026

नगदी लूट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, बुलेट बाइक व नकदी रकम बरामद

0
IMG-20250704-WA0694.jpg

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में नगद लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा आरोपी सागर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से लूटी गई रकम तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

वारदात का विवरण: पीड़िता सुनीता तिवारी, निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास, तोरवा द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 14 जून 2025 को शाम करीब 8:20 बजे, ग्राम ढेंका में उसके पुत्र विकास तिवारी से कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने मारपीट कर ₹10,000 की लूट की थी।

प्रकरण पर अपराध क्रमांक 193/2025, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी: जांच के दौरान गवाहों और मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सागर यादव, अनुराग सोनकर, मोहित सोनकर सहित अन्य की संलिप्तता सामने आई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सागर यादव बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घूम रहा है।

टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपराध कबूल करते हुए साथी आरोपियों के नाम बताए। आरोपी के पास से लूटी गई ₹10,000 में से ₹1,000 नकद एवं बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपी का विवरण:

नाम: सागर यादव

पिता: संतोष यादव

उम्र: 22 वर्ष

स्थायी पता: ग्राम बीरकोना, थाना कोनी

वर्तमान पता: दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई (निखिल आश्रम के सामने), थाना सरकंडा, बिलासपुर


आगे की कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed