October 19, 2026

उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने की साजिश नाकाम
मस्तुरी पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, 20 किलो गांजा, मोबाइल और कार जब्त

0
IMG-20250703-WA0806.jpg

बिलासपुर | मस्तुरी थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल और एक वेगन आर कार जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 7 लाख 11 हजार रुपये आँकी गई है।

जयरामनगर में की गई घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा उड़ीसा के बरगढ़ से गांजा लाकर जयरामनगर के रास्ते गनियारी की ओर ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम जयरामनगर एरमसाही तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी ग्रे रंग की वेगन आर कार (सीजी 10 बीक्यू 9133) से गांजा लेकर जा रहा था।

गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी

नीरज वर्मा (20), निवासी पंधी वर्मा मोहल्ला, थाना सीपत, को गिरफ्तार कर उसके वाहन की तलाशी लेने पर 20 किलो 100 ग्राम गांजा एक बोरी में बरामद हुआ। साथ ही मोबाइल फोन और साजिश में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।

फरार साथी को धरमजयगढ़ से पकड़ा

इस मामले में फरार चल रहा आरोपी विनोद वर्मा उर्फ विनोद औधोलिया (36), निवासी गनियारी वर्मा मोहल्ला, को पुलिस ने धरमजयगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पिछले 4 वर्षों से गांजा तस्करी के धंधे में सक्रिय है।

जब्त सामग्री

गांजा: 20 किलो 100 ग्राम (कीमत ₹2,01,000)

मोबाइल: 1 नग (कीमत ₹10,000)

वाहन: वेगन आर कार (कीमत ₹5,00,000)
कुल जप्ती कीमत: ₹7,11,000


पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिशचंद्र टांडेंकर, उप निरीक्षक सुजान जगत, गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बजारे, राकेश भारद्वाज, एसीसीयू टीम के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप और आरक्षक अविनाश कश्यप की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed