October 19, 2026

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250704-WA0554.jpg

बिलासपुर | सकरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेश जायसवाल (52 वर्ष) को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी – राजेश जायसवाल
पिता – रामझूल जायसवाल
निवासी – दीन दयाल कॉलोनी, मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी जान-पहचान आरोपी से वर्ष 2022 में हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कांटीखार स्थित उसके घर में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसका मकान बिकवाकर उसे अपने साथ मंगला स्थित घर ले गया और पत्नी की तरह रखकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

जब महिला ने शादी की बात दोहराई, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर धारा 376(2)(N), 294, 506, 323 भादवि के तहत अपराध क्रमांक 441/2025 दर्ज किया गया।

पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई एएसपी (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में की गई।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी: निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, विनेन्द्र कौशिक।

बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed