ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 30 बैटरियां व रिक्शा बरामद
बिलासपुर | सरकंडा पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरियों की चोरी में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 नग बैटरी और एक चोरी का ई-रिक्शा जब्त किया है। बैटरी खरीदने वाला एक आरोपी रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ रमेश देवांगन, चिंगराजपारा, सरकंडा
2️⃣ विनय मौर्य, चिंगराजपारा, सरकंडा
3️⃣ कुश देवांगन, जूना बिलासपुर
4️⃣ जयप्रकाश ठाकरे, सीतानगर, गोगांव गुड़ियारी, रायपुर
मामला कैसे खुला:
प्रार्थी जमील खान ने ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट थाना सरकंडा में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर रमेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने कुबूल किया कि वह अपने दो साथियों के साथ ई-रिक्शा से बैटरियां चुराकर उन्हें रायपुर में बेचता था।
तत्काल कार्रवाई में बरामदगी:
15 नग बैटरी और एक ई-रिक्शा सरकंडा क्षेत्र से
15 नग बैटरी रायपुर से खरीदार आरोपी के कब्जे से
कुल 30 नग बैटरी बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
सक्रिय टीम के सदस्य:
सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्रआर प्रमोद सिंह, बलवीर सिंह, आर विवेक राय, संजीव जांगड़े, एसके पाटले, विकास यादव
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने ऐसे गिरोहों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
