October 19, 2026

कोटा में अवैध शराब का भंडाफोड़, दुकान से 33 बोतल देशी शराब जब्त एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल

0
IMG-20250704-WA0607.jpg

कोटा, बिलासपुर | कोटा थाना क्षेत्र के पड़ावपारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से अवैध रूप से बेची जा रही देशी शराब जब्त की है। इस छापेमारी में 33 नग देशी प्लेन शराब की बोतलें (कुल 5.940 लीटर) जब्त की गई हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
शांति लाल जाधव, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, पड़ावपारा कोटा

जानकारी कैसे मिली?
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर और एएसपी अर्चना झा एवं एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तत्काल रेड की कार्रवाई की गई।

जप्त सामग्री

33 नग प्लेन देशी शराब

कुल मात्रा – 5.940 लीटर

बाजार मूल्य – ₹2640

रेड टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक तोपसिंह नवरंग,
प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव,
आरक्षक सुरेंद्र जांगड़े,
आरक्षक प्रफुल्ल यादव

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध शराब या नशे का कारोबार नजर आए तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed