October 20, 2026

रायपुर जीआरपी की बड़ी सफलता – ट्रेन और प्लेटफॉर्म से गुम हुए 75 मोबाइल यात्रियों को लौटाए एसपी श्वेता सिन्हा की निगरानी में ऑपरेशन सक्सेसफुल, यात्रियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

0
IMG-20250704-WA0626.jpg

रायपुर | ट्रेन सफर के दौरान मोबाइल गुम हो जाना आम बात है, लेकिन इसे वापस पाना एक सपने जैसा लगता है। रायपुर जीआरपी ने इस बार ये सपना सच कर दिखाया।

75 यात्रियों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल लौटाए गए।
इनमें कुछ मोबाइल ट्रेन के भीतर चोरी हुए थे, तो कुछ रेलवे प्लेटफॉर्म या स्टेशन परिसर में गुम हो गए थे।

एसपी श्वेता सिन्हा ने कहा – “अब अगर किसी यात्री का मोबाइल ट्रेन या प्लेटफॉर्म से गायब हो जाए, तो घबराएं नहीं। जीआरपी उनकी पूरी मदद करेगी और पूरा प्रयास रहेगा कि उनका मोबाइल जल्द से जल्द वापस मिल सके।”

जीआरपी की तकनीकी टीम ने IMEI ट्रेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल को ट्रैक किया और संबंधित यात्रियों को लौटाया।

मोबाइल पाकर 75 परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, जिनमें से कई ने उम्मीद ही छोड़ दी थी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए, तो तुरंत निकटतम जीआरपी थाना या रेल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। रायपुर जीआरपी का यह सराहनीय प्रयास पूरे राज्य के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed