October 19, 2026

अब गांव-गांव पहुंच रही पुलिस की योजनाएं, ग्राम बांधा में ‘सियान चेतना अभियान’ से ग्रामीणों में जागरूकता
चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर की पहल को ग्रामीणों ने सराहा, अपराध में आई कमी

0
IMG-20250704-WA0639.jpg

बिलासपुर | शहर की सीमाओं को लांघते हुए अब बिलासपुर जिला पुलिस प्रशासन की जनहितकारी योजनाएं ग्रामीण अंचलों तक तेज़ी से पहुंच रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर ही नहीं, गांव-गांव, गली-मोहल्ले तक अभियान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

ग्रामीणों से सीधा संवाद
जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने ग्राम बांधा में ग्रामीणों — बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों को एकत्रित कर सियान चेतना अभियान, आओ संवारें कल अपना, जिंदगी को कहो हां, नशे को ना, डायल 1930-1933 जैसी सेवाओं के बारे में सरल ग्रामीण भाषा में जानकारी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर के आने के बाद चौकी क्षेत्र में लगातार चौकसी बढ़ी है।

आवारा तत्वों पर लगाम

नशे में गाड़ी चलाने वालों में खौफ

बालिकाएं बेझिझक स्कूल-कॉलेज जा रही हैं

प्रभावी निगरानी और जागरूकता से
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अपराधों में गिरावट आई है। विशेषकर छेड़खानी, ट्रिपल सवारी, आवारा गर्दी जैसे अपराध लगभग खत्म से हैं।

प्रशासन का उद्देश्य
अपराध से रोकथाम के साथ-साथ, ग्रामीणों को उनके अधिकार, सुरक्षा और साइबर जागरूकता के प्रति सजग बनाना है। इस दिशा में एएसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा और एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में लगातार निगरानी और मार्गदर्शन जारी है।


जिला पुलिस की यह पहल न केवल सुरक्षा को मजबूत कर रही है बल्कि विश्वास और सहभागिता की नई मिसाल भी कायम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed