October 19, 2026

सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक अनुज राम कुर्रे, पुलिस दूरसंचार विभाग ने दी भावभीनी विदाई

0
IMG-20250630-WA0722.jpg


बिलासपुर। पुलिस दूरसंचार, बिलासपुर जोन में पदस्थ उप निरीक्षक अनुज राम कुर्रे अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ साथियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।



सेवानिवृत्त अधिकारी को सेवा सम्मान प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और समस्त देय भुगतान सौंपा गया। पेंशन प्रकरण का समय पर निराकरण करते हुए पीपीओ और जीपीओ भी प्रदाय किए गए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) दीपमाला कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) जिवेश तिवारी, विभागीय स्टाफ और सेवानिवृत्त अधिकारी का परिवार मौजूद रहा। माहौल भावुकता और सम्मान से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed