चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था बदमाश, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र में रामायण चौक के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले बदमाश विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया है। मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, 30 जून को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विक्रम चाकू लहराते हुए लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम मौके पर रवाना हुई और आरोपी को धर दबोचा।
विक्रम गंधर्व, उम्र 30 वर्ष, निवासी स्कूल चौक दुर्गा मंदिर के पास, चिंगराजपारा, सरकंडा – को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
🔸 पुलिस की कार्रवाई में अहम भूमिका रही:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल और थाना स्टाफ की।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
