October 19, 2026

घर में घुसकर मारपीट करने वाला गोलू दिवाकर गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई

0
IMG-20250630-WA0729.jpg

बिलासपुर। श्याम नगर लिंगियाडीह में महिला से मारपीट करने वाले गोलू उर्फ तुलेश्वर दिवाकर को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व रंजिश के चलते पीड़िता के घर घुसा और डंडे से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 30 जून को पकड़ लिया।

28 जून की शाम पीड़िता किरण सोनवानी घर पर अकेली थी, तभी आरोपी गोलू दिवाकर उसके घर घुसा और पति के बारे में पूछने लगा। जवाब मिलने पर वह नाराज हो गया और गाली-गलौच करते हुए डंडे से मारपीट करने लगा। पीड़िता जब बाहर भागी, तो गली में भी उस पर हाथ मुक्कों और डंडे से हमला किया गया। महिला को हाथ, कलाई और पीठ में चोटें आई हैं।

मामले में अप.क्र. 894/2025 धारा 333, 296, 115(2), 351(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। 30 जून को उसके घर आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में गोलू ने अपराध कबूल कर लिया।

🔸 टीम में रहे शामिल:
थाना प्रभारी निलेश पांडेय, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने साफ किया है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed