October 19, 2026

मुंगेली ब्रेकिंग…पीने के पानी में पेट्रोल की महक…स्टेडियम के पास का जल स्त्रोत दूषित…पानी पीते ही उलटियां शुरू…

0
IMG-20260411-WA0082.jpg



मुंगेली/ शहर के नवागढ़ रोड में स्थित स्टेडियम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय जल स्रोत से अचानक पेट्रोल की तीखी गंध वाला पानी आने लगा। इस दूषित पानी का सेवन करने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने और उन्हें उल्टियां होने की खबर सामने आई है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह खेल प्रेमी स्टेडियम जाकर खेल, योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ बनाने प्रयास करते हैं लेकिन आज सुबह जब क्रिकेट खेलते वक्त कुछ लोगों ने स्टेडियम के जल स्त्रोत से बोतल पानी लिया तो पानी के रंग और गंध में बदलाव महसूस किया जा रहा था, आज सुबह स्थिति तब गंभीर हो गई जब पानी से पेट्रोल जैसी तेज महक आने लगी। स्टेडियम में खेलने वालों ने बताया उन्होंने जैसे ही इस पानी का उपयोग किया, उन्हें तुरंत जी मिचलाने और उल्टियां होने लगी।


खेलप्रेमियों ने संभावना व्यक्त की हैं कि जल स्रोत के पास ही पेट्रोल पंप या अन्य ज्वलनशील पदार्थों के टैंक हो सकते हैं, जिनसे रिसाव होकर पेट्रोल भूजल में मिल रहा है जिससे पीने के पानी में पेट्रोल की गंध आ रही हैं, उन्होंने कहा कि दूषित पानी के कारण डायरिया और पेट संबंधी गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, साथ हीदहशत का माहौल पैदा हो गया हैं। स्टेडियम आने वालों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि तत्काल जल स्रोतों की जांच और सैंपलिंग कराई जाए और शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed