October 19, 2026

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹09 लाख नगदी के साथ 06 सट्टेबाज गिरफ्तार
ऑनलाईन बैटिंग साइट्स और सट्टा पट्टी के जरिए संचालित हो रहा था अवैध कारोबार

0
FB_IMG_1775883184581.jpg

रायपुर


कार्रवाई: एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट (ACCU) एवं
निगरानी: पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की गई।
गिरफ्तारी: गोंदवारा ओवरब्रीज के नीचे सट्टा संचालित करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
मोडस ऑपरेंडी: आरोपी Cribet99.red.com जैसी वेबसाइट्स की मास्टर आई.डी. बेचकर और कॉल के जरिए क्रिकेट मैच पर दांव लगवाकर अवैध लाभ कमा रहे थे।
हिस्ट्रीशीटर की संलिप्तता: मुख्य आरोपी मंजीत सिंह थाना गुढ़ियारी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट सहित लगभग 24 मामले दर्ज हैं।


जप्त सामग्री (मशरूका)
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹13,00,000 मूल्य का सामान बरामद किया है:
नगद राशि: ₹9,05,238/-
मोबाईल फोन: 08 नग
अन्य: सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन।
घटना का विवरण


10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रीज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट और थाना गुढ़ियारी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर राजा साहू और अभय साहू को पकड़ा। उनके मोबाइल चेक करने पर मास्टर आई.डी. के जरिए ऑनलाइन बैटिंग और क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाना पाया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मंजीत सिंह और रोहित मोटवानी के साथ मिलकर कमीशन पर यह काम कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार किया। रोहित और हरीश द्वारा कागज की ‘सट्टा पट्टी’ के जरिए भी सट्टा खिलाया जा रहा था।


सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 163/26, धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण


राजा साहू (29 वर्ष): निवासी प्रेम नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
अभय साहू (22 वर्ष): निवासी गुलाब नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
मंजीत सिंह (32 वर्ष): निवासी गोंडवारा रोड, खमतराई, रायपुर।
रोहित मोटवानी (29 वर्ष): निवासी रामसागरपारा, आजाद चौक, रायपुर।
हरीश सकलेचा (41 वर्ष): निवासी रामसागरपारा, आजाद चौक, रायपुर।
आकाश सिन्हा (36 वर्ष): निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed