October 19, 2026

नगर निगम ने 2 बड़े स्कूलों को किया सील,,,,,,,,,

0
IMG-20260331-WA0163.jpg


डकार कर बैठे संस्थानों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निगम की टीम ने शहर के दो नामी स्कूलों पर ताला जड़ दिया है। कमिश्नर के सख्त आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर के बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।


राजधानी के पॉश इलाकों में शुमार बैरनबाजार और शैलेंद्र नगर स्थित होलीक्रॉस स्कूलों पर लंबे समय से निगम का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब प्रबंधन ने पैसे जमा नहीं किए, तो आज निगम की टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।


होलीक्रॉस स्कूल (बैरनबाजार) का करीब 34 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। वहीं होलीक्रॉस स्कूल (शैलेंद्र नगर): करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था।

इसे लेकर निगम अधिकारियों का कहना है कि नोटिस को हल्के में लेना इन स्कूलों को भारी पड़ गया।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने दो टूक कह दिया है कि शहर में टैक्स की चोरी अब नहीं चलेगी। आयुक्त के निर्देश पर अब उन सभी बड़े संस्थानों की लिस्ट तैयार कर ली गई है जो लाखों का टैक्स दबाए बैठे हैं। आने वाले दिनों में रायपुर के कई और रसूखदारों के दफ्तरों और संस्थानों पर निगम का ताला लटक सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed