October 19, 2026

प्रदेश के सभी टोल प्लाजा को पूरी तरह कैशलेस करने का बड़ा फैसला,,,,,,,,,,,

0
IMG-20260331-WA0158.jpg


नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे पर सफर करना अब पहले जैसा नहीं रहेगा। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने प्रदेश के सभी टोल प्लाजा को पूरी तरह कैशलेस करने का बड़ा फैसला लिया है। अब अगर आप टोल पर नगद पैसे निकालने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए, क्योंकि वहां अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट ही स्वीकार किया जाएगा।


दरअसल, छत्तीसगढ़ के सभी 26 टोल प्लाजा पर यह नया नियम लागू होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सरकार का मकसद टोल पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और पारदर्शिता लाना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन गाड़ियों पर फास्टैग नहीं लगा है, उन्हें राहत तो मिलेगी लेकिन भारी कीमत पर। अब आप टोल पर UPI के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे,


लेकिन कई रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि UPI से भुगतान करने पर 25% अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं, अगर गाड़ी पर फास्टैग नहीं है, तो आपसे दोगुना (Double) टोल टैक्स वसूला जाएगा। 1 अप्रैल से इन टोल प्लाजा की संख्या में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है। रायपुर-दुर्ग और रायपुर-बिलासपुर जैसे व्यस्त रूटों पर चलने वालों के लिए यह बड़ी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed