October 19, 2026

रितेश वाधवा बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष

0
IMG-20260129-WA0847.jpg

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्ष पद की घोषणा की गई है। इस क्रम में मुंगेली जिले के लिए रितेश वाधवा को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी संगठन ने रितेश वाधवा की सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के विभिन्न वर्गों से उनके मजबूत संपर्क को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितेश वाधवा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने की अपील की।

घोषणा के बाद जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने रितेश वाधवा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed