October 19, 2026

UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज मुंगेली में उबाल, 30 जनवरी को विशाल रैली निकालकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

0
IMG-20260128-WA0279.jpg



मुंगेली।
UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज मुंगेली में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज सवर्ण समाज मुंगेली द्वारा होटल पुनीत में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों, युवाओं, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
बैठक में सवर्ण समाज के विभिन्न समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने UGC बिल को समाज के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे काला कानून करार दिया और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल सामाजिक संतुलन, समान अवसर और शैक्षणिक न्याय के मूल सिद्धांतों पर कुठाराघात करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी को सवर्ण समाज मुंगेली द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एक भव्य एवं शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी। रैली के उपरांत कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर समाज के युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, अनुशासित और संविधान सम्मत रहेगा।
सवर्ण समाज मुंगेली ने स्पष्ट किया कि जब तक UGC बिल को लेकर समाज की आशंकाओं का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में जोश, एकता और जागरूकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने आने वाले आंदोलन की व्यापकता का संकेत दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed