राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लापरवाही पर चिंता, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लापरवाही पर चिंता, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
भारत सरकार द्वारा 2 से 15 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय गर्व और जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया था। इस अवधि में पूरे देश में नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। अभियान के सफल समापन के बाद अपेक्षा थी कि सम्मानपूर्वक रखे गए तिरंगे को निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जाएगा।
लेकिन अभियान उपरांत जिस तरह से अनेक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लापरवाही पूर्वक फेंका हुआ, क्षतिग्रस्त या धूल-मिट्टी में पड़ा तो कही खम्भो मे उल्टा लटका देखा जा रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़ा नहीं, बल्कि देश की शान, सम्मान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। ध्वज संहिता 2002 के अनुसार किसी भी स्थिति में तिरंगे को अपमानजनक अवस्था में रखना दंडनीय कृत्य है, परंतु जागरूकता के अभाव में लोग अनजाने में ही इसका उल्लंघन कर रहे हैं।
सामाजिक संगठनों और जिम्मेदार नागरिकों ने इस स्थिति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा लोगों को ध्वज के उचित उपयोग और सम्मान की जानकारी दी जाए। देशभक्ति केवल पर्वों तक सीमित न रहकर सदैव व्यवहार में दिखाई देनी चाहिए।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
