October 19, 2026

रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:–*”OPERATION NISCHAY

0
FB_IMG_1765379838825.jpg



गांजा तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार
… थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास गांजा तस्करी करते आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।*



* आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 750 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।*

* गांजा तस्करी में कार तथा मोबाईल फोन को भी किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 13,25,000 रूपये।*

* आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 453/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

* एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 09.12.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर अभनपुर की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास आरोपियों को पकड़ने हेतु नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन कार को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भूषण चंदेल, पवन मनहरे एवं जितेन्द्र दशरिया निवासी दुर्ग का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग – अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया। 

   जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *15 किलो 750 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7,95,000 रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी 27 के 5068 एवं 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 13,25,000 रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 453/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी-*

*01. भूषण चंदेल पिता परदेशी राम चंदेल उम्र 28 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास आर्या नगर कोहका थाना सुपेला जिला दुर्ग।*

*02. पवन मनहरे पिता स्व0 रामखिलावन मनहरे उम्र 39 वर्ष निवासी कृष्णा नगर गणेश चौक दुर्गा मंदिर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग।*

*03. जितेन्द्र दशरिया पिता भोजराज दशरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ईदगाह चौक जुनवानी रोड चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग।*

*कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, अमित वर्मा तथा थाना अभनपुर से उपनिरीक्षक सोमन सिन्हा, आर. सुधीर तिर्की, अविनाश कोसरिया, मधुसूदन सिन्हा, एहतेसाम अली एवं दिनेश मसकोले की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed