गौवंश तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार — तीसरा अब भी फरार
रायपुर, । थाना खमतराई पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गौतस्करी के कई मामलों में वांछित थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उमेश दावड़े, जो मूल रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) का निवासी है, गौवंश तस्करी का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में बेमेतरा, राजनांदगांव (छ.ग.) और भंडारा (महाराष्ट्र) में गौतस्करी के मामले दर्ज हैं। दूसरा गिरफ्तार आरोपी विकास तिवारी, मध्यप्रदेश निवासी है। जबकि इसका पिता विवेक तिवारी अभी भी फरार है, जिसके खिलाफ थाना पामगढ़ (जांजगीर-चांपा) में कृषक पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
🐄 ट्रक से बरामद हुए 24 मवेशी, 5 की मौत
घटना 1 नवंबर 2025 की है जब प्रार्थी प्रिंस सिंह परमार (निवासी कैलाश नगर, बीरगांव) ने पुलिस को सूचना दी थी कि ट्रक क्रमांक CG-04 JD-9815 में भारी मात्रा में गौवंश की तस्करी की जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने मेटल पार्क, रांवाभाठा-धनेली नाला क्षेत्र में नाकेबंदी कर ट्रक की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। ट्रक खोलने पर उसमें 24 नग गौवंश नंदी भरे मिले, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
मुख्य आरोपी ने कबूला अपराध
विवेचना के दौरान ट्रक के स्वामी उमेश दावड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी विवेक तिवारी और विकास तिवारी के साथ मिलकर खैरागढ़ से 30 मवेशी नागपुर ले जा रहे थे, जिनमें से रास्ते में कुछ जानवर ट्रक से कूद गए। बाकी 24 मवेशी को रायपुर होते हुए नागपुर भेजा जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी उमेश दावड़े और विकास तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी विवेक तिवारी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ उमेश दावड़ा पिता चेतराम दावड़ा, उम्र 36 वर्ष, सा. नागपुर, गली नंबर 02, थाना पांचपौली (महाराष्ट्र), हाल– हर्षित विहार, उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर।
2️⃣ विकास तिवारी पिता विवेक तिवारी, उम्र 21 वर्ष, सा. अमरपाटन, जिला सतना (म.प्र.), हाल– हर्षित विहार, उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर।
3️⃣ फरार आरोपी: विवेक तिवारी, थाना पामगढ़ (जांजगीर-चांपा) का वांछित अपराधी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
