दिल्ली ब्लास्ट मोदी सरकार की कमजोरी – कांग्रेस
रायपुर । दिल्ली ब्लास्ट मोदी सरकार की कमजोरी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ऐसी घटनाओं का मुहंतोड़ जवाब दिया जाना चाहिये। देश की राजधानी में इस प्रकार की घटना केन्द्र सरकार की अक्षमता है। देश में जब से मोदी सरकार बनी हैं। इस प्रकार की घटनाएं लगातार हुई है। पुलवामा, पठानकोट, पहलगाम जैसी घटनाओं के बाद सरकार की नाकामी और कमजोरी का परिणाम है कि आतंकी देश की राजधानी दिल्ली में विस्फोट करने का दुस्साहस कर बैठे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब विपक्ष में थे तब हर आतंकी घटना के बाद तत्कालीन केंद्र सरकार को दोषी ठहराते थे, अब जब वैसी ही घटनाएं हो रही है तो अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है। घटना के बाद प्रधानमंत्री बता रहे है कि यह बड़ी साजिश है, तो इस साजिश का पर्दाफाश केंद्र सरकार क्यों नहीं करती है? 2014 के पहले की आतंकी घटना की जिम्मेदार तत्कालीन सरकार थी तब अभी का घटनाओं की जिम्मेदारी मोद क्यों नहीं लेते हैं? क्यों आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पा रहे है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह का बयान आया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, लेकिन आज तक किसी भी घटना के दोषियों को मोदी सरकार सजा नहीं दे पाई है। पुलवामा का दोषी कौन था? 350 किलो आरडीएक्स वहां कौन लाया था आज तक मोदी-शाह नहीं बता पाये है? पहलगाम के आतंकी कौन थे, आज भी देश की जनता जानना चाहती है। हर घटना के बाद केवल कोरी बयानबाजी करने के बजाय सरकार कोई ठोस कार्यवाही करते क्यों नहीं दिख रही है?

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
