October 18, 2026

कबीर नगर फेस-1 में क्षतिग्रस्त सीसी रोड की मरम्मत हेतु ठेकेदार को नोटिस

0
image_search_1761815863311.jpg

नगर निगम रायपुर जोन-8 ने दी चेतावनी, कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने जानकारी दी कि पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत कबीर नगर फेस-1 में सचदेवा स्कूल के सामने लगभग 15 से 20 मीटर तक सीसी रोड की सतह क्षतिग्रस्त पाई गई है।

जानकारी मिलते ही जोन-8 कार्यालय द्वारा संबंधित अनुबंधित ठेकेदार तिवारी ट्रेडर्स (शैलेन्द्र कुमार तिवारी) को दिनांक 26 सितम्बर 2025 को प्रथम नोटिस तथा 10 अक्टूबर 2025 को द्वितीय नोटिस जारी किया गया है।

जोन कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि ठेकेदार तत्काल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर कार्य को पूर्ण करे। अन्यथा की स्थिति में अनुबंध की शर्तों के तहत एसडी एवं एफडीआर राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में ठेकेदार शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने 17 अक्टूबर 2025 को नगर निगम को लिखित सूचना दी है कि वर्तमान में बारिश और श्रमिकों की अनुपलब्धता के कारण दीपावली एवं छठ पर्व के पश्चात सीसी रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed